राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी ने राष्ट्र की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी शहादत सदैव याद रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान हो तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति मिले।
उल्लेखनीय है कि शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर प्रखंड अंतर्गत कजरा गांव के निवासी थे। वे जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात थे और देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए।



