रांची के इस्लाम नगर के एक लॉज से दिल्ली एटीएस द्वारा एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित एक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आतंकी इस इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद सुबह-सुबह छापेमारी कर संदिग्ध को दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से कई अहम दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस और एटीएस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि उसकी गतिविधियाँ किस स्तर तक फैली थीं और किन-किन लोगों से उसका संपर्क था।
यह गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

