रांची में गर्ल्स हॉस्टल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 लड़कियां हिरासत में

रांची में गर्ल्स हॉस्टल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 लड़कियां हिरासत में


रांची पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर बड़ा सेक्स कारोबार उजागर किया है। कार्रवाई में 8 से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।


गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात पुलिस की टीम ने लालपुर लैंडमार्क के पीछे स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की। इस दौरान हॉस्टल से 8 से 10 लड़कियां पकड़ी गईं, जो ज्यादातर बाहर की रहने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल मालिक द्वारा पिछले कई महीनों से इस अवैध कारोबार को संचालित किया जा रहा था। छापेमारी की अगुवाई सिटी डीएसपी और लालपुर थाना प्रभारी ने की। पुलिस ने मौके से कई अहम दस्तावेज और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

फिलहाल सभी गिरफ्तार लड़कियों की पहचान आधार कार्ड के जरिए सत्यापित की जा रही है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए महिला थाना भेज दिया है।

सिटी डीएसपी ने बताया कि केवल इसी हॉस्टल में नहीं, बल्कि शहर के अन्य होटलों और हॉस्टलों में भी छापेमारी अभियान जारी है। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क से और भी लोग जुड़े हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *