रांची में दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश

रांची में दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश

आगामी दुर्गापूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज एक अहम बैठक हुई।

बैठक में पथ निर्माण विभाग सहित संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शहर के प्रमुख फ्लाईओवर और कनेक्टिविटी सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है और इस दौरान लाखों श्रद्धालु रांची पहुँचते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा


सभी अधिकारी इस कार्य को मिशन मोड में लें और निर्धारित समय से पहले पूरा करें।

साथ ही, उन्होंने विशेष रूप से मुख्य बाजार क्षेत्रों, पंडालों और प्रमुख मंदिरों को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत व विस्तार को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने शहरवासियों से अपील की
शहर के विकास हेतु हो रहे निर्माण कार्यों में सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *