चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार


नशे के कारोबारियों के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 लाख रुपए मूल्य का ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। इसी आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की स्पेशल छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने थाना क्षेत्र के रामटुंडा फुटबॉल मैदान से छापेमारी कर 253 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्करों में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव निवासी जितेंद्र साहु और गिद्धौर थाना क्षेत्र के बहादुर दांगी, प्रेमनाथ दांगी और अनुज दांगी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक ब्रेज़ा कार और एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है।

SP सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गिरफ्तार सभी आरोपी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की फिराक में जुटे थे। इनके पास से बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। नशे के कारोबारियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *