कोलकाता में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अहम मुलाकातें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार और कोलकाता के मेयर सह शहरी विकास मंत्री फ़िरहाद हकीम से अलग-अलग मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इन मुलाकातों के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

राजीव कुमार 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अपने करियर के दौरान कई चर्चित मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वहीं, मेयर फ़िरहाद हकीम पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक सशक्त और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शाम कोलकाता से जमशेदपुर होते हुए रांची लौटेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *