धनबाद में कोयला खदान हादसा

धनबाद के बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग खदान में ओवर बर्डन (OB) धसने से बड़ा हादसा  हो गया। जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 हादसे की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया है। एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं।

 खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है।

 मृतकों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन द्वारा की जानी बाकी है।

 यह हादसा बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग परियोजना में हुआ है, जहां मजदूर खदान में काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी और पत्थर का बड़ा हिस्सा धंस गया और मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *