रांची बिरसा जू में 6 साल की मादा जिराफ़ ‘मिस्टी’ की मौत
कोलकाता अलीपुर जू से 7 अगस्त 2025 को लाया गया था जिराफ़; 12 फीट ऊंची ‘मिस्टी’ विशेष बाड़े में रखी गई थी; अगली खेप में नर जिराफ़ आने की संभावन
रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में मादा जिराफ़ ‘मिस्टी’ की मौत हो गई। उसे कोलकाता अलीपुर प्राणी उद्यान से 7 अगस्त को जीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत लाया गया था। जिराफ का औसत जीवनकाल 17–20 वर्ष होता है, जबकि मिस्टी महज़ 6 साल की थी। भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची से दुखद खबर सामने आई है। यहां 6 वर्ष की मादा जिराफ़ ‘मिस्टी’ की मौत हो गई।
मिस्टी को 7 अगस्त 2025 को कोलकाता के अलीपुर प्राणी उद्यान से जीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत रांची लाया गया था।

