झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे बी. सुदर्शन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए समर्थन मांगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस वार्ता में कहा कि
“उपराष्ट्रपति पद खाली होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। यूपीए की तरफ से हमारे बीच मौजूद हैं बी. सुदर्शन रेड्डी। इस बार का चुनाव उत्साह और उमंग के साथ हो रहा है, और प्रत्याशी सभी दलों से संपर्क कर रहे हैं। झारखंड में इनका स्वागत है।”
वहीं, बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि
“मैं झारखंड आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। गुरुजी शिबू सोरेन को शत-शत नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर समर्थन मांगने आया हूं। देश की वर्तमान स्थिति और माहौल पर भी चर्चा हुई। हेमंत सोरेन जी ने समर्थन देने का भरोसा दिलाया है।”
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद साफ हो गया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में बी. सुदर्शन रेड्डी को झारखंड से हेमंत सोरेन का समर्थन मिलेगा।





