रांची धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्थल निरीक्षण किया।

रांची धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कन्वेंशन सेंटर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में इस परियोजना का कार्य आरंभ किया गया था, लेकिन बीच में ही इसका निर्माण कार्य बंद हो गया। यह कन्वेंशन सेंटर करीब पाँच हजार लोगों की क्षमता वाला होना था।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले समय में इस कन्वेंशन सेंटर का राज्यहित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *