प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला

सूर्य हांसदा एनकाउंटर मामले में CBI जांच की मांग, नगड़ी रिम्स-2 भूमि अधिग्रहण पर उठाए सवाल

प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला

सूर्य हांसदा एनकाउंटर मामले में CBI जांच की मांग, नगड़ी रिम्स-2 भूमि अधिग्रहण पर उठाए सवाल

 झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दो बड़े मुद्दों को सदन में उठाया।

मरांडी ने सबसे पहले सूर्य हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने थर्ड डिग्री टॉर्चर कर सूर्य हांसदा को गोली मारकर हत्या कर दी। मरांडी ने कहा कि सूर्य हांसदा बोरिया विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुके थे और अपने सामाजिक कार्यों के लिए लोकप्रिय नेता थे। गरीब और अनाथ बच्चों की देखरेख वे स्वयं करते थे।

उन्होंने यह भी बताया कि सूर्य हांसदा पर कई मुकदमे दर्ज थे, लेकिन अधिकांश मामलों में वे बरी हो चुके थे। मरांडी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए।

मरांडी ने दूसरा मुद्दा नगड़ी रिम्स-2 परियोजना की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों की खेती योग्य जमीन को जबरन छीना जा रहा है। इससे पहले भी विरोध प्रदर्शन हुए थे, लेकिन अब तक सरकार ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

नेता प्रतिपक्ष ने साफ कहा कि इन दोनों ज्वलंत मुद्दों पर आज सदन के भीतर सरकार से जवाब लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *