रांची के नगड़ी में रिम्स-2 को लेकर विरोध, पुलिस के द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोले किया लाठी चार्ज
नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) परियोजना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने जमीन अधिग्रहण का विरोध हल चलाकर करने की घोषणा की थी। ग्रामीणों के द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कई ग्रामीण घायल होने की भी सूचना है। बता दें कि आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पुलिस के द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
