रांची में रिम्स-2 भूमि विवाद को लेकर नगड़ी में प्रशासन अलर्ट, चंपई सोरेन का “हाल चलाओ,

रांची में रिम्स-2 भूमि विवाद को लेकर नगड़ी में प्रशासन अलर्ट, चंपई सोरेन का “हाल चलाओ, रूपा रूपो” कार्यक्रम 


रिम्स-2 भूमि विवाद को लेकर आज नगड़ी में माहौल गरमाया हुआ है। आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने इस मुद्दे पर “हाल चलाओ, रूपा रूपो” कार्यक्रम का आह्वान किया था।

 नगड़ी इलाक़े के दृश्य, बैरिकेडिंग, पुलिस बल, चेकिंग)
रांची के नगड़ी इलाके में रविवार को रिम्स-2 भूमि विवाद के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
चंपई सोरेन के आह्वान के बाद यहाँ “हाल चलाओ, रूपा रूपो” कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।
संभावित आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पिठौरिया चौक पर बैरिकेडिंग की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 पुलिस जांच करते हुए, सुरक्षा अधिकारी गश्त लगाते हुए
सुरक्षा कर्मी लगातार चौकसी कर रहे हैं और आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हालात पर पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दूसरी ओर, आदिवासी संगठन भूमि विवाद को लेकर अपनी एकजुटता और विरोध दर्ज कराने की तैयारी में जुटे हैं।


तो कुल मिलाकर नगड़ी इस समय पुलिस छावनी में तब्दील है। प्रशासन जहाँ किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी तरह सतर्क है, वहीं आदिवासी संगठन अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *