उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद अखिलेश यादव  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास, नेमरा पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद अखिलेश यादव  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास, नेमरा पहुंचे। उन्होंने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन और अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उनका ढांढ़स बंधाया।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन से भी आत्मीय भेंट की। बातचीत के दौरान वे भावुक हो गए और कहा, “दुःख की इस घड़ी में पूरे झारखंड के लोग आपके साथ हैं। आपका संबल ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शक्ति प्रदान करेगा।”

उन्होंने गुरुजी को याद करते हुए कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित और वंचित समुदायों के कल्याण में समर्पित किया। उनका संघर्ष, आदर्श और व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि गुरुजी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे एक प्रभावशाली जननेता के रूप में युग-युग तक याद किए जाएंगे, जिन्होंने समाज को नई दिशा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *