समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन को “संघर्षों का इतिहास” बताया।
बिहार में चल रहे SIR मामले पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह वोटरों को प्रभावित करने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि “राहुल गांधी से आयोग एफिडेविट मांगता है, जबकि समाजवादी पार्टी ने पूर्व में 18,000 वोटरों को लेकर एफिडेविट के साथ अपनी बातें रखी थीं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हालिया घटना को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में हिंदू और मुसलमान को लड़ाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा जा रहा है, और फतेहपुर की घटना भी उसी साजिश का हिस्सा है।
एयरपोर्ट से रवाना होकर अखिलेश यादव सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लिए निकल गए, जहां वे शोक-संवेदना व्यक्त करेंगे।

