रांची में दर्दनाक घटना: मां ने दो बच्चों संग की आत्महत्या,तीनों की मौत

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट से रविवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लटमा रोड स्थित अपार्टमेंट में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी।

इस हृदयविदारक घटना में महिला सहित उसके 14 वर्षीय बेटे और 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस पारिवारिक और मानसिक तनाव सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाक में मातम पसरा है। पुलिस पूरे मामले  की जांच में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *