रांची में होगा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा रक्षा प्रौद्योगिकी सम्मेलन…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया आयोजन की औपचारिक घोषणा
भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूती देने और पूर्वी भारत में औद्योगिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से EAST TECH 2025 का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2025 तक रांची में किया जाएगा।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम…
अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह आयोजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रक्षा निर्माण और नवाचार क्षेत्र में भारत सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय सेना की पूर्वी कमान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा EAST TECH 2025 पूर्वी भारत की औद्योगिक संरचना, कुशल मानव संसाधन और खनिज समृद्धता को राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी विकास से जोड़ने का कार्य करेंगे।
Byte – संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री
