माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित परिभ्रमण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

 माननीय राष्ट्रपति, भारत सरकार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2025 को प्रस्तावित रांची परिभ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वागत-सत्कार एवं कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राष्ट्रपति महोदया का दौरा त्रुटिरहित और सफलतापूर्वक संपन्न होना चाहिए। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था आदि सभी पहलुओं पर विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को रूटलाइन में विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *