झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ एक नक्सली ढेर, कोबरा जवान हुए शहीद
सुबह से चल रही थी मुठभेड़ बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में बुधवार पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई । यह मुठभेड़ की घटना बुधवार सुबह की है.
इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई.
यह अभियान नक्सलियों के छुपे होने सूचना पर शुरू किया गया था, अभियान के दौरान, सुबह छह बजे पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई.
प्रारंभिक सर्च अभियान के दौरान, सुरक्षाबलों ने एक नक्सलियों के शव बरामद किए हैं.इनमें से एक नक्सली वर्दी में था। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली का नाम कुंवर मांझी बताया जा रहा है
घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है.
हालांकि इस मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन के एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल निकालने का प्रयास किया गया,लेकिन दुर्भाग्यवश हॉस्पिटल पहुंचने से जवान शहीद हो गए.
इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान अभी भी जारी है, और पुलिस अन्य संभावित नक्सलियों की तलाश कर रही है।

