जहां जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी या निर्माण शुरू नहीं हो सका है, उसके निर्माण पर पुनर्विचार किया जाए। बता दें कि राज्य सरकार ने उन प्रखंडों में इन आवासीय विद्यालयों के निर्माण की योजना शुरू की है, जहां कस्तूरबा विद्यालय संचालित नहीं है। बैठक में विकास आयुक्त ने भवन निर्माण कॉरपोरेशन के निर्माण कार्यो की समीक्षा का भी निर्देश दिया। ये निर्देश भी दिए गए -जेसीईआरटी व डायटों का सुदृढ़ीकरण किया जाए। -शिक्षकों के प्रशिक्षण प्रणाली का अनुश्रवण एवं क्षमता विकास की जांच की जाए।