नारी निकेतन से नाबालिग के भागने पर सुरक्षा में सवाल खड़ा हो रहा है। सवाल उठता है कि नारी निकेतन की चहारदिवारी 13 फीट ऊंची है। प्रवेश के लिए दो दरवाजे हैं। दोनों दरवाजों में ताला लगा रहता है। इसके लिए दो गार्ड की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा लड़कियों की देखभाल के लिए भी कई कर्मचारी मौजूद हैं। फिर भी नाबालिग भाग निकली।