गोमिया के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका के घर में रह कर पढ़ाई करने वाली 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। पता चला है कि शिक्षिका के पुत्र ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। यह मामला रांची बरियातू पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने जीरो एफआईआर के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला आइईएल थाना क्षेत्र का है। आइईएल ओरिका की आवासीय कॉलोनी में रहने वाली निजी विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा राणा के पुत्र विशु कुमार राणा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बेलन से प्रहार कर बच्ची को घायल कर दिया। दुष्कर्म के बाद बच्ची की तबीयत खराब हुई तो इलाज के लिए उसे गोमिया, रामगढ़ व रांची के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। बच्ची ने बरियातू पुलिस को अपना फर्द बयान दिया है। बयान के आधार पर बरियातू पुलिस अब इस मामले को आइईएल रेफर करेगी। दुष्कर्मी के पिता ओरिका कंपनी के कर्मचारी हैं, वहीं पीड़िता बोकारो की रहने वाली है और उनके पिता बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में मजदूरी करता हैं।
8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला उजागर
