अमेजन इंडिया फ्रीडम सेल में कई प्रोडक्टस पर भारी डिस्काउंट

अमेजन इंडिया जल्द ही अपना हिंदी प्लेटफार्म करेगा लॉन्च। SEATTLE, WA - JUNE 16: An Amazon logo is seen inside the Amazon corporate headquarters on June 16, 2017 in Seattle, Washington. Amazon announced that it will buy Whole Foods Market, Inc. for over $13 billion. (Photo by David Ryder/Getty Images)

अमेजन इंडिया फ्रीडम सेल 9 अगस्त यानी आज रात 12 बजे से शुरू होने जा रही है। यह 12 अगस्त रात 11:59 बजे तक चलेगी। इस दौरान कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन्स, फैशन और टीवी पर 20,000 से ज्यादा डील्स दी जाएंगी। अमेजन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है जिसके तहत 10 फीसद कैशबैक दिया जाएगा।

 

इस दौरान मोबाइल फोन्स, एसेसरीज पर 40 फीसद तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही 4 नए लॉन्चेंज भी इसमें शामिल होंगे। OnePlus 6, Realme 1, Honor 7X, Moto G6, Samsung Galaxy Note 8, Huawei P20 Lite, Honor 7C, Moto, Vivo Nex, Nokia 6.1, Oppo F5, Oppo F7 और LG V30+ पर एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। साथ ही Blackberry Key2, Huawei Nova 3i और Honor Play को अमेजन पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा पोर्टेबल चार्जर्स और फोन कवर्स पर 80 फीसद तक का ऑफ दिया जाएगा।

 

कंज्यूमर प्रोडक्टस जैसे डिजिटल कैमरा, स्मार्टवॉचेज, प्रिंटर्स और टीवी पर 50 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही लैपटॉप, टीवी, फिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉचेज को 25,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई समेत 35 ब्रैंड्स पर अलग-अलग डील्स दी जा रही हैं।

 

अमेजन के अलावा पेटीएम मॉल पर ऑनर स्मार्टफोन्स को 50 फीसद तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इन डिस्काउंट्स के लिए वेबसाइट के डेडिकेटिड लैंडिंग पेज पर इन डिस्काउंट्स को हाईलाइट किया गया है। इसके अलावा आज से वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान वीवो नेक्स और वी9 को 1947 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही एसेसरीज को 72 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *