नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। अपनी सेल को बढ़ाने के लिए ऑटो कंपनियां समय-समय पर नए-नए ऑफर्स का सहारा लेती रहती हैं, कभी डिस्काउंट, कभी फेस्टिव ऑफर्स तो कभी कम डाउन पेमेंट का की सुविधा ग्राहकों को दी जाती हैं। ऐसे में फायदा ग्राहकों का ही होता है। ऐसे ही कुछ नए ऑफर्स बाइक और स्कूटर पर चल रहे हैं आइये जानते हैं।

 

 

5000 रुपये में घर ले जाइये बाइक

TVS Sport
इंजन: 100cc
माइलेज: 95kmpl
कीमत:39000 रुपये से शुरू
पावर: 7.8ps 

 

अगर आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं यह समय एक दम अच्छा है, TVS अपनी 100cc बाइक Sport पर 5000 रुपये की डाउन पेमेंट का ऑफर दे रही है, साथ ही प्रोसेसिंग फीस भी जीरो कर दी गई है। इस बाइक की कीमत 39000 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक पर 5 साल की वारंटी कंपनी की तरफ से दी जा रही है। एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है।