10 साल पहले रेस में थीं बैकग्राउंड डांसर, 3 में हीरोइन बनीं डेजी शाह

Indian Bollywood actress Daisy Shah attends a promotional event for the Hindi film "Jai Ho" in Mumbai on January 23, 2014. AFP PHOTO/STR

डेजी शाह की फिल्म ‘रेस 3’ रिलीज हो गई है. फिल्म में उनके साथ सलमान खान हैं. डेजी को बॉलीवुड में सलमान ने ही ‘जय हो’ से लॉन्च किया था. डेजी एक बैकग्राउंड डांसर थीं, लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि डेजी 2008 में आई फिल्म ‘रेस’ का भी हिस्सा थीं.

डेजी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की टीम में बैकग्राउंड डांस थीं. आईनएएस से बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘जब मैंने रेस 3 का पोस्टर देखा तो मुझे अपने 10 साल की जर्नी याद आ गई. मैं 10 साल पहले रेस की असिस्टेंट डांसर थी और अब मैं रेस 3 की लीड एक्ट्रेस हूं. इस फिल्म में मुझे सलमान खान, अनिल कपूर जैसे बड़े सेलेब्स के साथ काम करने का मौका मिला है. मैं बहुत खुश हूं.’

 

डेजी ने 2003 की फिल्म ‘तेरे नाम’ में भी डांसर के तौर पर काम किया था.

 

उन्होंने कहा- ‘मैंने जीरो से शुरुआत की. सही समय पर सही लोग से मुलाकात होने पर आपको सफलता मिल जाती है. हमारी इंडस्ट्री में बहुत लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन सबको पहचान नहीं मिल पाती.’

 

‘रेस 3’ में जैकलीन फर्नांडिस और साकिब सलीम भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *