भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, यह देश आ गया रेंज में

india successfully tested the agni 5 missile A surface-to-surface Agni V missile is launched from the Wheeler Island off the eastern Indian state of Odisha April 19, 2012. India test-fired the long range missile capable of reaching deep into China and Europe on Thursday, thrusting the emerging Asian power into an elite club of nations with intercontinental nuclear weapons capabilities. A scientist at the launch site said the launch was successful, minutes after television images showed the rocket with a range of more than 5,000 km (3,100 miles) blasting through clouds from the Wheeler Island off Odisha coast. REUTERS/Indian Defence Research and Development Organisation/DRDO/Handout (INDIA - Tags: MILITARY) FOR EDITORIAL USE ONLY. NOT FOR SALE FOR MARKETING OR ADVERTISING CAMPAIGNS

नई दिल्ली : भारत ने परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल ‘अग्नि-5’ का आज ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप से परीक्षण हुआ।

भारत में विकसित 6000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम अग्नि-5 का गुरुवार को ओडिशा तट से दूर व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण हो गया। अग्नि 5 कई हथियार ले जाने में सक्षम होगा। एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के खिलाफ विरोधी कार्रवाई भी करेगा।

परमाणु क्षमता से लैस ‘अग्नि-5’ की रेंज में पूरा चीन और पाकिस्तान आएगा। अग्नि-5 अग्नि सीरीज की मिसाइलें हैं, इसमें अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 मिसाइलें भी शामिल हैं। इन तीनों मिसाइलों को पाकिस्तान को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है जबकि अग्नि-4 और अग्नि-5 चीन के मद्देनजर तैयार किया गया है।

बता दें कि अग्नि 5 एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम होगा और यह एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा। इस मिसाइल की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। इसका वजन 50 टन और यह डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ढोने में सक्षम है। इसकी स्पीड ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *