एक प्रस्ताव पर लगा रोक और एयर इंडिया के 400 कर्मचारी हुए जॉब से बाहर, ये है मामला

Job cutting concept for downsizing or unemployment issues

नई दिल्ली : एयर इंडिया ने अनुबंध पर काम कर रहे 400 से अधिक कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। इन कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद ठेके पर रखा गया था।

इन कर्मचारियों को गैर-तकनीकी कार्यों के लिये रखा गया था। एयरलाइन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है। इससे पहले, अगस्त में इसी प्रकार का आदेश जारी किया गया था। उस आदेश में हाल में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नौकरी पर लेने के साथ पूर्व कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने के लिये अनुबंध के नवीनीकरण के प्रस्ताव पर रोक लगा दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि, सरकार एयर इंडिया में विनिवेश की तैयारी में लगी है। पिछले वर्ष केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एयर इंडिया के विनिवेश के लिये सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी और एयरलाइन में हिस्सेदारी बिक्री के लिये अंतर-मंत्रालयी समिति गठित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *