मनोरंजन

दीपिका और रणवीर के इंगेजमेंट की आई खबर, इस तारीख को हो सकती है इंगेजमेंट

 मुंबई : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। हालांकि दोनो ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है पर इन दोनो के बीच की नजदीकियां आपको बिल्कुल भी कन्फ्यूज नहीं करेगी।

आपको बता दें कि दोनो इस समय अपनी छुट्टियां श्रीलंका में मना रहे है और दीपिका का बर्थडे भी वहीं सेलेब्रेट करेगे। दीपिका का बर्थडे 5 जनवरी को होता है।

इसके साथ ही एक चर्चा और उठ रही है कि ये दोनो बर्थडे पार्टी में सगाई भी कर सकते है। हालांकि अभी इसकी ऑफिसियली जानकारी नहीं हो पाई है। मिड की एक रिपोर्ट में ऐसा लिखा है कि बर्थडे के दौरान दोनो सगाई के बंधन में बंध सकते है।

दीपिका और रणवीर इन दिनों खुलकर अपने रिलेशन को दिखा रहे है और पार्टियों में भी साथ में ही जाते है। इन दोनो की फिल्म पद्मावती रिलीज होनी थी पर वो किसी कारणवश नहीं रिलीज हो पाई है।

हालांकि इन दोनो की फिल्म से संबंधित मुश्किलें कब खत्म होगी ये तो देखने वाली बात है पर दोनो एक दूसरे के साथ इन दिनों खूब मस्ती कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *