INDvSL: टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रोहित के रौद्र रूप से थर्राया इंदौर ग्राउंड

Indian cricketer Rohit Sharma raises his bat and helmet in celebration after scoring a century (100 runs) during the fourth one day international (ODI) cricket match between Sri Lanka and India at R. Premadasa Stadium in Colombo on August 31, 2017. / AFP PHOTO / LAKRUWAN WANNIARACHCHI (Photo credit should read LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP/Getty Images)

नई दिल्ली : रोहित शर्मा और टीम इंडिया ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाकर इंदौर के होलकर स्टेडियम को यादगार बना दिया। रोहित शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमाया और टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपना बेस्ट जबकि विश्व क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

रोहित शर्मा, टीम इंडिया के पहले जबकि विश्व के तीसरे कप्तान हैं, जिन्होंने वन-डे और टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाए हैं। रोहित के अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसीयह कमाल कर चुके हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा वन-डे और टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में 10 या इससे अधिक छक्के जड़ने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बने।

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। ‘हिटमैन’ ने 2017 में 64 छक्के जमाए और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के 63 छक्को के रिकॉर्ड को तोड़ा। एबीडी ने 2015 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल काबिज हैं, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के जमाए थे। वैसे रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एशियाई खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (2005 में 56 छक्के) को पीछे छोड़ा।

टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपना बेस्ट जबकि वर्ल्ड क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने शुक्रवार को 20 ओवर में 260/5 का स्कोर बनाया। टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में 263/3 का स्कोर बनाया था। श्रीलंका ने 2007 में जोहानसबर्ग में केन्या के खिलाफ 260/6 का स्कोर बनाया था।

एमएस धोनी ने 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए। वो 2015 और 2016 में ऐसा नहीं कर सके थे। इसके अलावा यह पहला मौका है जब एक ही टीम के तीन खिलाड़ियों ने एक कैलेंडर ईयर में एक ही टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच या इससे अधिक शतक जमाए। विराट कोहली (6), रोहित शर्मा (5) और शिखर धवन (5) ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाए।

टीम इंडिया ने इस मैच में 21 छक्के जमाए और अपने पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले टीम इंडिया ने 2016 में लौडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में 21 छक्के जड़े थे। वहीं, रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने 165 रन की साझेदारी की। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया द्वारा किसी भी विकेट के लिए की गई साझेदारी में सर्वश्रेष्ठ है। इससे पहले शिखर धवन और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 158 रन की साझेदारी की थी। रोहित-राहुल ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *