रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग) के तीसरे दिन लीग मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। विभिन्न राज्यों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ गया है।
आज के मुकाबले मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बरियातू, रेलवे स्टेशन एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम तथा खूंटी में आयोजित किए गए।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से कुल 63 बालक एवं बालिका टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ी जहां अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, कुशल रणनीति और कड़ी मेहनत से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, वहीं उनके साथ आए कोच खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
तीसरे दिन के लीग मुकाबलों में मेजबान झारखंड की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। बालक वर्ग में झारखंड ने राजस्थान को 6–0 से पराजित किया, जबकि बालिका वर्ग में झारखंड ने केवीएस को 8–0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया।
बालक वर्ग के प्रमुख परिणाम:
उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को 3–2 से, मध्य प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 7–0 से, कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 3–2 से, चंडीगढ़ ने सीआईएससीई को 8–0 से, दिल्ली ने महाराष्ट्र को 5–1 से और आंध्र प्रदेश ने बिहार को 1–0 से पराजित किया।
तेलंगाना ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 3–0 से, केरल ने तमिलनाडु को 2–1 से, ओडिशा ने पंजाब को 2–1 से और हरियाणा ने केवीएस को 5–2 से हराया।
उत्तर प्रदेश ने सीबीएसई वेलफेयर को 3–0 से, पुडुचेरी ने हिमाचल प्रदेश को 2–0 से, मणिपुर ने त्रिपुरा को 11–0 से और विद्या भारती ने सीबीएसई को 6–1 से मात दी। गुजरात ने आईपीएससी को 1–0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग के प्रमुख परिणाम:
आंध्र प्रदेश ने उत्तराखंड को 3–0 से, उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 3–1 से और ओडिशा ने दिल्ली को 9–0 से पराजित किया।
केरल ने सीआईएससीई को 8–0 से, चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 1–0 से, छत्तीसगढ़ ने पुडुचेरी को 6–0 से और विद्या भारती ने जम्मू-कश्मीर को 6–0 से हराया।
झारखंड ने केवीएस को 8–0 से, आंध्र प्रदेश ने त्रिपुरा को 7–0 से, मणिपुर ने सीबीएसई को 7–0 से और हरियाणा ने राजस्थान को 6–0 से पराजित किया।
हिमाचल प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 7–0 से, पंजाब ने आईपीएससी को 25–0 से, तमिलनाडु ने तेलंगाना को 11–0 से और मिजोरम ने महाराष्ट्र को 7–0 से हराया। दादरा एवं नगर हवेली ने मध्य प्रदेश को 1–0 से तथा बिहार ने उत्तराखंड को 2–0 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे दिन के ये मुकाबले खिलाड़ियों की बेहतरीन खेल प्रतिभा, टीम वर्क और कोचों के कुशल मार्गदर्शन को दर्शाते हैं। मेजबान झारखंड की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूती साबित की और प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया।



