69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता: अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग में झारखंड बना चैंपियन

69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता: अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग में झारखंड बना चैंपियन
रांची
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में खेलगांव स्थित सिद्धू-कानू वेलोग्राम स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग रोड एवं ट्रैक प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य और गरिमामयी समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 13 से 17 जनवरी 2026 तक चली।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि किरण कुमारी पासी, निदेशक, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, झारखंड सरकार रहीं। आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
इस अवसर पर शिवेंद्र दुबे (कोषाध्यक्ष, झारखंड ओलंपिक संघ), शैलेंद्र पाठक (महासचिव, झारखंड साइक्लिंग संघ) सहित एस.एस. गील, धर्मेंद्र लंबा, सुरजीत सिंह एवं रणवीर सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
“यह प्रतियोगिता केवल पदकों का नहीं, चरित्र निर्माण का मंच” – किरण कुमारी पासी
मुख्य अतिथि किरण कुमारी पासी ने अपने संबोधन में कहा कि
“69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग रोड एवं ट्रैक प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास और आत्मअनुशासन की प्रयोगशाला है। खिलाड़ियों ने समय, थकान और दबाव के विरुद्ध संघर्ष कर यह सिद्ध किया है कि भारत का खेल भविष्य सुरक्षित हाथों में है।”
उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) का आभार जताते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों से खेल को केवल करियर नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान किया।
स्वागत भाषण में आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के जज़्बे, मेहनत और सपनों का उत्सव रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *