मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण दिया
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राजभवन, रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में माननीय राज्यपाल महोदय को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया।


