चाईबासा में बड़ा खुलासा, ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद पांच बच्चे HIV पॉजिटिव

चाईबासा में बड़ा खुलासा, ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद पांच बच्चे HIV पॉजिटिव


झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सदर अस्पताल में हुई कथित चिकित्सा लापरवाही ने पूरे राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, थैलेसीमिया से पीड़ित कम से कम पांच बच्चों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद एचआईवी (HIV) पॉजिटिव पाया गया है। इनमें एक सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है। परिजनों ने स्थानीय ब्लड बैंक पर संक्रमित खून चढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना सामने आने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से भेजी गई पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय मेडिकल टीम ने शनिवार को चाईबासा सदर अस्पताल और ब्लड बैंक का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिवारों ने न्याय और पारदर्शी जांच की मांग की है।


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल सभी बच्चों की हालत पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *