बिरसा मुंडा के धरती पर विश्व स्तरीय महिला हॉकी लीग का होगा आयोजन
रांची में होगा महिला हॉकी लीग, हीरो हॉकी इंडिया लीग का शेड्यूल हुआ जारी।
हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खबर हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया गया। इस अवसर पर झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह आयोजन शानदार होगा और झारखंड की धरती विश्वस्तरीय हॉकी देखने का साक्षी बनेगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुसार रांची की अपनी टीम रांची रॉयल्स बनाई गई है, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह टीम राज्य की प्रतिभा, ऊर्जा और खेल भावना का प्रतिनिधित्व करेगी।

