11 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपा के द्वारा किया जाएगा प्रदर्शन 

11 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपा के द्वारा किया जाएगा प्रदर्शन 

 सूर्या हंसदा एनकाउंटर और रिम्स 2 को लेकर भाजपा 11 सितंबर को करेगी प्रदर्शन…

 सूर्या हंसदा एनकाउंटर केस और  रिम्स 2 का मुद्दा भाजपा ठंडा होने देना नहीं चाहती है कई प्लेटफार्म पर भाजपा ने इन दोनों मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है,  एक बार फिर बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर इन दोनों मुद्दों को फिर से मीडिया के सामने रखा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्या हंसदा एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि राज्य में खनन माफियाओं का लूट चल रहा है। सरकार मौन होकर राज्य के खनिजों को लूटते हुए देख रही है सूर्या हसदा इन मुद्दों पर बराबर मुखर होकर बोलते थे इन्हीं कारणों से सूर्या हंसदा की हत्या कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी इनके हत्या का सीबीआई जांच करने की मांग फिर से दोहराती है।

वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स 2 का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नगरी जमीन अधिग्रहण का वहां के रैयत लंबे समय से विरोध कर रहे हैं लेकिन इस सरकार के आते ही फिर से उस जमीन पर उनकी नजर पड़ी। हाल की घटनाओं से यह सामने नजर आ रहा है कि आदिवासियों के विरोध के बावजूद सरकार अधिग्रहण पर आड़ी हुई है।

इन दोनों मुद्दों के विरोध में 11 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपा के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा और विडिओ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपा जाएगा। इसके बाद भी सरकार अगर मांगे नहीं मानती है तो आगे और आंदोलन की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *