प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वॉंटिको’ के एक एपिसोड के विवाद के अलावा अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका के अफेयर की खबरें बॉलीवुड से हॉलीवुड तक चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका की फोटो वायरल हो रही है।
ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के नॉमिनेटिड सिंगर, एक्टर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चर्चे इस वक्त आम हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है। वायरल हो रही फोटोज को देखकर कहा जा रहा है कि प्रियंका, निक को डेट कर रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही निक ने प्रियंका की एक फोटो पर कमेंट करते हुए दिल का इमोटिकॉन बनाया था।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वायरल हो रही तस्वीरें निक के कजिन की शादी की है। तस्वीरों में प्रियंका गोल्डन ड्रेस में हैं और निक के हाथ में हाथ डालकर चल रही हैं। पिछले कुछ समय से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। वायरल हो रही तस्वीरें इस बात का इशारा कर रही हैं कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो जरूर चल रहा है।
तस्वीरों को देखने के बाद निक और प्रियंका के अफेयर की खबरें और पुख्ता होती जा रही हैं लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हैं। खैर प्यार में उम्र नंबर से ज्यादा और कुछ नहीं है।
प्रियंका से निक जोनस की मुलाकात ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर हाथों में हाथ डाले देखे गए। दोनों को बेसबॉल मैच के दौरान भी साथ देखा गया। प्रियंका और निक के बीच रिश्ते की सच्चाई क्या है ये तो प्रियंका ही बता सकती हैं। इससे पहले प्रियंका का दिल शाहरुख खान पर भी आया था।