हिंदी सिनेमा ने खोई एक सुरीली आवाज़ — सुलक्षणा पंडित का निधन

हिंदी सिनेमा ने खोई एक सुरीली आवाज़ — सुलक्षणा पंडित का निधन

हिंदी सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 1970 और 80 के दशक में अपनी मधुर आवाज़ और अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली प्रसिद्ध पार्श्व गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है।

71 वर्षीय सुलक्षणा पंडित ने 6 नवंबर की रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके भाई और मशहूर संगीतकार ललित पंडित ने उनके निधन की पुष्टि की है। ललित के अनुसार, सुलक्षणा को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके चलते रात करीब 8 बजे उनका निधन हो गया।

 उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे मुंबई में किया जाएगा।

संगीत और सिनेमा में सुलक्षणा पंडित का योगदान

सुलक्षणा पंडित ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गीत दिए। उन्होंने किशोर कुमारमुकेशमोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर जैसे महान गायकों के साथ डुएट गाए। उनकी आवाज़ में गाए गीतों ने 70-80 के दशक में एक अलग पहचान बनाई।

उन्होंने अभिनय में भी हाथ आजमाया और “उल्फत”, “राजा”, “साजन बिना सुहागन”, “वधू”, “तेरी कसम” जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *