हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘भारत के ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र देओल का आज सुबह निधन हो गया

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘भारत के ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र देओल का आज सुबह निधन हो गया। 89 वर्षीय धर्मेंद्र लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन से देओल परिवार समेत पूरे बॉलीवुड और देशभर के प्रशंसकों में गहरा सदमा है।

परिवार के सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र ने अपने मुंबई स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि व्यक्त कर उन्हें याद किया।

धर्मेंद्र का फिल्मी सफर

  • छह दशक से अधिक का शानदार करियर
  • लगभग 300 फिल्मों में अभिनय
  • ‘शोले’, ‘सीता औरगीता’, ‘चुपके चुपके’, ‘धरम वीर’, ‘यकीन’ सहित कई सुपरहिट फिल्में
  • एक्शन से लेकर रोमांस और कॉमेडी—हर शैली में अपनी पहचाना बनाई

परिवार और उद्योग में गम का माहौल

धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार (सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल) सहित पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक व्याप्त है। कई कलाकारों ने उन्हें न केवल महान अभिनेता बल्कि सरल, विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान के रूप में याद किया।

धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की तैयारियाँ परिवार की उपस्थिति में की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *