हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान का पोस्टर लॉन्च, बाबूलाल मरांडी ने कहा, “स्वदेशी के बिना आत्मनिर्भर भारत की कल्पना अधूरी


हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान का पोस्टर लॉन्च, बाबूलाल मरांडी ने कहा, “स्वदेशी के बिना आत्मनिर्भर भारत की कल्पना अधूरी”


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जहां प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अभियान के पोस्टर और पंपलेट का विमोचन किया।

कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “स्वदेशी के बिना आत्मनिर्भर भारत की कल्पना अधूरी है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

मरांडी ने कहा कि जब लोग अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाएँगे, तो इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी

प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों को अपनाएँ और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता घटाएँ। उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा, ताकि हर घर तक स्वदेशी का संदेश पहुँचे और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *