हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चौपारण में 10 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान करीब 10 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस को 3 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुर्तिया और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। ड्रोन की मदद से दुर्गम क्षेत्रों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से चार डिलीवरी पाइप बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान और सत्यापन में जुटी है। दोषियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त अभियान में बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल, बरही अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी, वन विभाग के कर्मी और सशस्त्र बल शामिल रहे।
पुलिस ने कहा है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *