हजारीबाग जिले के टाटीझरीया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 60 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई 30/31 जनवरी 2026 की देर रात करीब 12:35 बजे की गई, जब पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि बौधा जंगल क्षेत्र में पिकअप वाहन के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।
बिना नंबर की पिकअप से शराब बरामद
सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए पुलिस निरीक्षक जगलाल मुंडा (दारू अंचल) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान जब पुलिस टीम बौधा जंगल के समीप पहुंची, तो वहां बिना नंबर की एक पिकअप वाहन खड़ी मिली।
पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन छापामारी दल ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।
बिहार ले जाई जा रही थी शराब
पिकअप वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से करीब 60 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम रामचन्द्र साव बताया। उसने यह भी स्वीकार किया कि उक्त शराब को टाटीझरीया से बिहार ले जाया जा रहा था।
मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक हिरासत में
इस संबंध में टाटीझरीया थाना कांड संख्या 11/26, दिनांक 31.01.2026 के तहत
धारा 274/275/292 बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बरामद सामग्री
विदेशी शराब — लगभग 60 पेटी
पिकअप वाहन (बोलोरो) — 01


