हजारीबाग: पुलिस-सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों का ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद…

हजारीबाग: पुलिस-सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों का ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद…

झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सोमवार को हजारीबाग जिले के घने जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

बरामद सामग्रियों में राइफल, बम, कारतूस, डेटोनेटर, वायर और नक्सली प्रचार सामग्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह जखीरा नक्सलियों ने हाल के अभियानों में उपयोग के लिए जमा किया था।

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को और विस्तारित किया है। मूरपा, खुरमनिया, और आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी नक्सली गतिविधि को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *