हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई 42.5 लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार


हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई 42.5 लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार


हजारीबाग जिले की पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में 8.2 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹42.5 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने इस दौरान चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।

  हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कत्था फैक्ट्री के पास, टोयोटा शोरूम के सामने, एनएच-33 रोड, मुकुंदगंज के निकट कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं।

सूचना के सत्यापन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की और चार संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी में अफीम बरामद

पुलिस ने चारों व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके बैगों से कुल 8.2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे चतरा से अफीम लेकर हरियाणा बेचने जा रहे थे।

इस संबंध में मुफसिल थाना कांड संख्या 187/25, दिनांक 09.11.2025धारा 17(C)/21(C)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *