हजारीबाग जिले के बड़कागांव में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। डेली मार्केट के पास नंदनी ज्वेलर्स के मालिक प्रभु सोनी से करीब 25 लाख रुपये के जेवरात लूटकर अपराधी फरार हो गए। घटना के दौरान भागते समय अपराधियों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग भी की।
फायरिंग में सुधीर सोनी घायल हो गए, जिन्हें बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


