सिमडेगा जिले में क्रिसमस का पर्व पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। चर्चों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है, वहीं सुबह से ही प्रार्थनाओं और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले में क्रिसमस की खुशियां हर तरफ नजर आ रही हैं।
इस अवसर पर सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने जिलेवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व हमें आपसी सौहार्द, करुणा और मानवता की सेवा की प्रेरणा देता है।
उपायुक्त कंचन सिंह ने जिलेवासियों से अपील की कि वे आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखें तथा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का कार्य करते हैं।


