साहेबगंज में तीन भाइयों पर हमला, एक की मौत; बाबूलाल मरांडी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

साहेबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक में तीन भाइयों पर हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अपने साहेबगंज दौरे के क्रम में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। मरांडी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *