साहिबगंज जिले के महाराजपुर प्रखंड अंतर्गत गदाई दियारा इलाके में शनिवार को एक बड़ा नाव हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, 31 लोग नौका पलटने से डूब गए, जिनमें से 28 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए हैं।
हादसे में अब तक 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जिसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 3 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जारी है।



