सावन की पहली सोमवारी पर देवघर के  बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जल सैलाब उमड़ा पड़ा है

सावन की पहली सोमवारी पर देवघर के  बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जल सैलाब उमड़ा पड़ा है. अहले सुबह से ही लोग जलाभिषेक करते दिख रहे हैं. कुछ श्रद्धालु तो सावन की पहली सोमवार को जल चढ़ाने के लिए देर रात ही मंदिर पहुंच चुके थे। 

सुबह चार बजे जैसे ही बाबा का पट खुला, श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे.

पहली सोमवारी की भीड़ को देखते हुए जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित तमाम पदाधिकारी मंदिर में सुबह से मौजूद हैं।

कांवरिया पथ पर लाइनें सुचारू रूप से चलती रहे, इस पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मंदिर के चारों ओर एवं मुख्य चौकों पर क्यूआरटी की टीम तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *