सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट, CRPF इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल


सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट, CRPF इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक IED विस्फोट हुआ है, जिसमें सीआरपीएफ की 60 बटालियन के इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम समठा की पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी, तभी नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए विस्फोटक में धमाका हो गया। घटना में घायल इंस्पेक्टर को तुरंत ओडिशा के राउरकेला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है।

विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, सारंडा के जंगली और पहाड़ी इलाके की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां अभियान में बड़ी चुनौती बनती हैं। इसके बावजूद, नक्सल गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *