साइबर अपराधियों का अपहरण करने वाले गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जामताड़ा में बड़ा खुलासा : साइबर अपराधियों का अपहरण करने वाले गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

 जामताड़ा पुलिस ने एक खतरनाक अपहरण गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो साइबर फ्रॉड करने वालों को निशाना बनाकर उनका अपहरण करता था और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगता था।

सूत्रों के मुताबिक, 3 नवंबर को करमाटाड़ थाना क्षेत्र में दो लोगों के अपहरण की घटनाएं सामने आईं। दोनों मामलों में कांड संख्या 106/25 और 107/25 दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विकास आनंद लागूरी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। इस टीम ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया और पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह साइबर ठगी करने वालों की पहचान कर उनका अपहरण करता था और मोटे फिरौती की मांग करता था।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से

  • एक देसी कट्टा,
  • दो जिंदा कारतूस,
  • बोलेरो वाहन (JH04H-6042), और
  • तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जामताड़ा पुलिस ने करमाटाड़ थाना क्षेत्र में हुई दो अपहरण की घटनाओं का त्वरित उद्भेदन किया है। गिरिडीह पुलिस के सहयोग से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग साइबर फ्रॉड करने वालों को निशाना बनाकर अपहरण करते थे और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगते थे। आगे की जांच जारी है।”

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *